शराब के नशे में चूर सिपाही। वीडियो ग्रैब
- फोटो : Archive
जौनपुर। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही उमाशंकर का नशे की हालत में सड़क पर सोने का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो कोतवाली थाना क्षेत्र के किला रोड के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में सिपाही वर्दी पहने हुए है। दावा किया जा रहा है कि वह ऑन ड्यूटी था। ऑनड्यूटी सिपाही के इस कथित कृत्य को लेकर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर सवाल उठने लगे हैं। मामले की जानकारी होने पर एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने सिपाही उमाशंकर को निलंबित कर दिया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय स्तर पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस वायरल वीडियो और उससे जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है।