फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अंतिम दिन 10 करोड़ से अधिक का भुगतान, देर रात तक खुली रही ट्रेजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। चालू वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन रविवार को कोषागार कार्यालय में सभी विभागों में भुगतान कराने की होड़ मची थी। विभागों के कर्मचारी बजट के लिए कोषागार में देखे गए। वे अपने विभाग को शासन से मिले बजट को खपाने में लगे रहे। अंतिम दिन करीब 10 करोड़ से अधिक का बजट निकाला गया है। इसको लेकर देर रात तक ट्रेजरी खुली रही। वहीं कुछ बैंक से लेकर एआरटीओ कार्यालय भी खुला रहा।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2023-24 में विकास कार्यों और योजनाओं को परवान चढ़ाने के लिए शासन से विभागवार बजट स्वीकृत किया गया था। इसे विभागों की ओर से इस वित्तीय वर्ष में खर्च किया गया। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन रविवार को बजट आहरण करने के लिए भारी भीड़ लगी रही। विभाग के लोग जल्द अपना बजट निकाल देना चाह रहे थे। सुबह 10 बजे कोषागार खुलते ही बजट ड्रा कराने के लिए कर्मचारी पहुंचने लगे। बजट ड्रा करने के अंतिम समय रात 10 बजे तक जारी रहा। इस दौरान कोषागार में 10 से अधिक विभागों ने अपना कुल 10 करोड़ से अधिक का बजट ड्रा किया।
30 मार्च को इन प्रमुख विभागाें का इतना हुआ भुगतान :-सीएमओ कार्यालय का 52.09 लाख, सिंचाई विभाग का 7.13 लाख, डीपीआरओ कार्यालय का 60.10 लाख, माध्यमिक शिक्षा विभाग का 27.28 लाख रुपये का भुगतान हुआ।
विज्ञापन

31 मार्च को इन प्रमुख विभागों का इतना हुआ भुगतान :-सीएमओ कार्यालय का 71.85 लाख, अल्पसंख्यक कार्यालय का 11.97 लाख, डीएसटीओ कार्यालय का आठ हजार 947 रुपये, समाज कल्याण कार्यालय का 4.24 लाख, पुलिस विभाग का 15.84 लाख, माध्यमिक शिक्षा विभाग का 15.67 लाख, लोक निर्माण विभाग का 7.82 करोड़ का, जिला जज कार्यालय का 71 लाख का भुगतान किया गया।
अंतिम दिन कई विभागों ने अपने भुगतान को ट्रेजरी में लाकर ट्रांसफर कराया। शेष बजट को विभाग को शासन में सरेंडर करना पड़ेगा। इसको लेकर पिछले एक सप्ताह से कर्मचारी लगे रहे। - उमाशंकर, वरिष्ठ कोषाधिकारी।
अंतिम दिन समाप्ति को लेकर जिले की सभी बैंक शाखाएं खुली रहीं। इस दौरान सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों की समाप्ति व इनकम टैैक्स से जुड़े कार्य को निबटाया गया। इसके लिए आरबीआई की गाइड लाइन जारी की गई है। -शंकर सामंत, एलडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें