फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धाभाव के साथ पूजे गए आदि शिल्पी

Sun, 18 Sep 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
हनुमान घाट पर  स्थापित की गई भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा ।
विज्ञापन
आदि देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। दुकानों को सजाया गया। पूविवि के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल की मौजूदगी में इंजीनीरिंग संस्थान के वर्कशाप में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई।  
विज्ञापन


इस मौके पर प्रो.बीबी तिवारी, डा. रजनीश भाष्कर, डा. संजीप गंगवार, डा. संजय कुमार सहित संस्थान के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शहर के फैजबाग स्थित विभूति चौहान स्मृति निजी प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रबंधक डा. एसएस चौहान की देखरेख में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई।

भारतीय मजदूर संघ की ओर से नईगंज में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। काशी प्रांत के संगठन मंत्री रामकृष्ण गुप्त ने पूजा की। करंजाकला: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य शिवबालक वर्मा ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


इस मौके पर कर्मचारी संघ अध्यक्ष सभाजीत यादव, विश्राम यादव, पूष्पेन्द्र कुमार, पीएन सिंह यादव, एमपी सिंह, बीबी सिंह, एनके सिंह  आदि रहे। पताहना राजकीय मेडिकल कालेज सिद्दीकपुर, किशुनपुर (लोहता) में मिन्टू विश्वकर्मा के घर भगवान विश्वकर्मा की झांकी सजाई गई।

इसके अलावा आईटीआई कालेजों, दुकान और वर्कशाप में भगवान विश्वकर्मा की अर्चना की गई। श्री विश्वकर्मा पूजा समिति द्वारा चौकिया मार्ग स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में शनिवार को विश्वकर्मा की की गई। इस अवसर पर पीसी विश्वकर्मा, जय प्रकाश विश्वकर्मा, कैलाशनाथ विश्वकर्मा आदि थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें