राष्ट्रीय अंडर 19 में चयनित पवन चौहान। स्वय
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सैदपुर गड़ऊर गांव निवासी पवन चौहान (16) का राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। करीब डेढ़ साल की मेहनत के बाद उनका सपना पूरा हुआ। गांव में खुशी का माहौल है। सैदपुर गड़ऊर गांव निवासी सुभाष चौहान के तीन बेटे और एक वेटी है। सबसे छोटा बेटा पवन चौहान बचपन से ही फुटबॉल के प्रति विशेष रुचि रखते हैं। खेल के प्रति उनके जुनून को देखते हुए परिवार ने उनका सहयोग किया। पवन पिछले साल जून से बरेली स्पोर्ट्स हॉस्टल में रहकर फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। वर्तमान में वे कला वर्ग से कक्षा 11 में पढ़ाई कर रहे हैं। पिता सुभाष चौहान ने बताया कि पवन ने करीब डेढ़ साल तक लगातार मेहनत और अभ्यास किया। उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पवन का सपना भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है। गांव के लोगों ने पवन के पिता सुभाष चौहान को बधाई दी। इस दौरान राम अचल चौहान, इंद्रासन चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद