फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनती के बावजूद डाक्टर नहीं कर रहे मरीजों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। निजी अस्पतालों व क्लीनिक के बंद होने से हृदय रोग व ब्रेन हैमरेज के मरीज परेशान हो रहे हैं। शाहगंज में चार जिलों से आने वाले मरीज चिकित्सकों से मिन्नत भी कर रहे हैं तो भी वे देखने को तैयार नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

आसपास के क्षेत्रों के अलावा सुल्तानपुर, आजमगढ़ व अंबेडकर नगर के बड़ी तादात में मरीज पहुंचते हैं। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन में जनपद के प्राइवेट चिकित्सालय व क्लीनिक को बंद करने का आदेश दिया। ऐसे में अब क्षेत्र के अलावां आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर जिले से उपचार कराने के लिए शाहगंज आने वाले मरीजों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। सबसे अधिक दिक्कत हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज, प्रसूता महिलाओं सहित अन्य गंभीर रोग से ग्रसित मरीजों को हो रही है। मरीज व उनके तीमारदार चिकित्सक से मिन्नत करते रहते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें