फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गण्ावेश में निकाला गया पथ संचलन

Mon, 03 Apr 2017 12:16 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
पथ संचलन करते राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लोग। - फोटो : jounpur
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने नव वर्ष पर गणवेश में पथ संचलन निकाला। बीआरपी इंटर कालेज के मैदान से शुरू हुआ पथ संचलन शहर के ओलंदगंज, शाहीपुल, सब्जी मंडी होते हुए राज कालेज के मैदान पर पहुंचा। शहर में कई स्थानों पर पथ संचलन का स्वागत हुआ।
विज्ञापन


 सह प्रांत प्रचारक मनोज ने कहा कि संघ का उद्देश्य हिंदू समाज को एकत्रित कर उनके व्यक्तित्व का विकास करना है। कहा जाता था कि हिंदू समाज कभी संगठित नहीं होगा। लेकिन स्वयं सेवकों के प्रयास से आज सब कुछ संभव हो गया। लेकिन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ते पर चल कर ही संभव हुआ। इस मौके पर जिला प्रचारक आलोक कुमार, शिव प्रसाद, डा. वेद सिंह, डा. संजय पांडेय, अविनाश शुक्ल, आशीष शुक्ल, आशीष गुप्ता मौजूद थे।

शाहगंज ः नगर के केशव नगर पुराना चौक मोहल्ला स्थिति सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला गया। संचलन केशव नगर पुराना चौक मोहल्ला से निकल एराकियाना चौक मुख्य मार्ग, रामलीला भवन, चौक कोतवाली, चौक डाकघर तिराहा, रामपुर रोड, राजकीय चिकित्सालय से होते हुए जेसीज चौक मुख्य मार्ग होते हुए घासमंडी चौक, चूडी मोहल्ला पुराना चौक, होते हुए अपने सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें