फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदुर्गा पूजा महासमिति के हंगामा के बाद शुरू हुआ पैचिंग का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के टूटी सड़कों की मरम्मत कराने की मांग को लेकर शनिवार को श्री दुर्गा पूजा महासमिति के कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय में शनिवार को जमकर हंगामा। प्रांतीय खंड लोकनिर्माण के सहायक अभियंता से काफी देर तक झड़प के बाद अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर देर शाम टूटी सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। एई ने दुर्गा पूजा महासमिति के साथ शहर की सड़कों का निरीक्षण किया। आश्वासन दिया रात में सडकों की पैचिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

सड़कों की मरम्मत नहीं कराए जाने पर श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अनिल अस्थाना, पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल और विजय सिंह बागी समेत कई कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंच गए। पहले सभी अधिकारी यह कहकर बात को टालते रहे कि यह सड़क हमारी नहीं है। लेकिन समिति के पदाधिकारियों के हंगामा और आक्रोश को देखते हुए अधीक्षण अभियंता संजय कुमार ने एई को सड़कों की पैचिंग कराने का निर्देश दिया। हंगामे के बाद देर शाम एई विकास गुप्ता दुर्गा पूजा महासमिति के साथ शहर की सड़कों का निरीक्षण करने निकले। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि आज से ही सड़कों की पैचिंग का काम शुरू करा दिया जाएगा। श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अनिल अस्थाना ने बताया कि देर शाम को ही कचहरी और स्टेशन रोड़ पर पैचिंग का कार्य शुरू हो गया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही टूटी सड़कों की पैचिंग करा दी जाएगी। बता दें कि दुर्गा पूजा महासमिति ने 5 सितंबर को ही अधिकारियों को पत्रक देकर व्यवस्था में सुधार कराने की काम कर रहे हैं। इस मौके पर राहुल पाठक, डा. विजय रघुवंशी, राम प्रकाश यादव, रत्नेश सिंह, मनीष गुप्ता, अमित गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, महेश जायसवाल समेत करीब पचास कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें