फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज। बेलवार बाजार में मुंगरा बादशाहपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस मार्ग पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। आए दिन राहगीर गिरकर घायल हो रहे है।
विज्ञापन

शनिवार को ग्रामीणों सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। व्यापारी सत्यम तिवारी, सज्जन पांडेय, निशा कांत तिवारी, बेचू सिंह, गुड्डू मिस्त्री,संदीप गुप्ता, सोमे सिंह आदि लोगों ने कहा कि मुंगरा बादशाहपुर जाने का यह सुलभ रास्ता है। इस रास्ते पर हजारों की संख्या में लोगों का प्रत्येक दिन आवागमन होता है। सड़क मार्ग पर गड्ढे हो जाने के कारण व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। मार्ग दुकानों के सामने बड़े-बड़े गड्ढे है। जिससे आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इस संदर्भ में जिम्मेदार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन आज तक सड़क की मरम्मत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें