फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में बह गई पैचिंग : कलेक्ट्रेट, जेसीस जोगियापुर सहित 6 जगहों पर धंसीं सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर की सड़कों पर की गई पैचिंग बारिश में बह गई है। कलेक्ट्रेट, जेसीस, जोगियापुर सहित 6 जगहों पर सड़क धंस गईं हैं, गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों को छिपाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से रस्म अदायगी करते हुए इन्हें मिट्टी और गिट्टी से पाट दिया गया है। समतल तक नहीं कराया गया। शहर की ये प्रमुख सड़कें दिन भर में करीब 50 हजार से अधिक की भीड़ झेलती हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।बीते चार साल से शहर में सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसके लिए पूरे शहर में सड़कें खोदी गईं, जिन मार्गों पर सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूरा होता गया, उन सड़कों की जल निगम ने मरम्मत करा दी। हालांकि मरम्मत के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं ही हुई, इसका खुलासा बारिश ने कर दिया है। अब बारिश में जगह- जगह सड़कें धंसने लगी हैं। विभाग की ओर से गड्ढों में मिट्टी व गिट्टी डाली जा रही लेकिन बारिश से मिट्टी बह जा रही है। अगर कई घंटे लगातार बरसात हो जाए जो शहर में जलभराव तो होगा ही गड्ढे में गिर कर लोग जख्मी भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

जोगियापुर से कलेक्ट्रेट, कलेक्ट्रेट से जगदीशपुर, जोगियापुर से सद्भावना पुल, ओलंदगंज से जेसीस, वाजिदपुर से पॉलिटेक्निक, पॉलिटेक्निक से रुहट्टा होते हुए ओलंदगंज आदि मार्ग पर गड्ढे देखने को मिलेंगे। लोक निर्माण विभाग की ओर से इन सड़कों की मरम्मत बरसात बाद करने का आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें