फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क खराब होने पर राहगीरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर-गौराबादशाहपुर थाने से सेवईनाला मार्ग को जोड़ने वाली सड़क की हालत अत्यंत दयनीय होने के चलते शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जर्जर सड़क पर कई बार बाइक व साइकिल सवार गिरकर घायल हो चुके है। इसी मार्ग पर विद्यालय, पाॅलीटेक्निक काॅलेज, फार्मेसी काॅलेज समेत कई शिक्षण संस्थान हैं। स्थानीय लोगों की माने तो कुछ विद्यालय का निर्माण कार्य जारी है, जिनके चलते बड़े वाहनों में ओवरलोड करके बालू गिट्टी आती है, जिससे सड़क टूट गई है। उनमें भरी गई ईंट के चलते कई वाहन सवार गिरकर घायल हो गए हैं। इस मौके पर जयप्रकाश यादव, बेचू, अजय, गोलू, प्रह्लाद, विजय प्रजापति, विमलेश, नितिन, अजित, आयुष, रत्नेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें