जौनपुर। यात्री वाहनों का अप्रैल व मई का रोड व यात्री कर माफ होगा। इन दो माह का रोड व पैसेंजर टैक्स मिलाकर 51 लाख रुपये माफ होंगे। इसके लिए एआरटीओ कार्यालय तैयारी शुरू कर दी है। शीघ्र ही यात्री वाहनों का टैक्स माफ करने का कार्य किया जाएगा।
जिले में कुल 1700 यात्री वाहन मौजूद हैं। जिसमें 214 बसें हैं, शेष 1486 यात्री वाहनों में जीप, टैक्सी, मैक्सी कैप आदि छोटे वाहन शामिल हैं। पूरे लाक डाउन भर यात्री वाहन सड़क पर नहीं दौड़ पाए, उनका परिचालन ठप था। जिससे वाहन मालिको को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसको गंभीरता से लेते हुए सरकार ने यात्री वाहनों का अप्रैल व मई माह का रोड व पैसेंजर टैक्स माफ करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद एआरटीओ कार्यालय वाहनों का रोड व पैसेंजर टैक्स माफ करने की तैयारी शुुरू कर दी है। वह इसकी सूचना यात्री वाहन मालिकों को भेज रहा है। इसके बाद उनके एकाउंट से अप्रैल व मई माह का उक्त दोनों टैक्स शून्य करने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान जिले में रोड व पैसेंजर टैक्स मिलाकर कुल 51 लाख रुपया यात्री वाहन मालिकों का माफ होगा।
- लाक डाउन के कारण यात्री वाहनों का अप्रैल व मई माह का रोड व पैसेंजर टैक्स माफ होगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। वाहन मालिकों को इसकी सूचना भेजी जा रही है। इसके बाद उनके खाते से रोड व पैसेंजर टैक्स माफ कर शून्य कर दिया जाएगा। - सत्येंद्र प्रकाश सिंह, एआरटीओ प्रशासन।