शाहगंज। पुलिस महानिदेशक (रेलवे) लखनऊ श्रीप्रकाश डी बुधवार की दोपहर शाहगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने जीआरपी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस महानिदेशक को पुलिस के जवानों ने सलामी दी। इसके बाद उन्होंने निरीक्षण कर रेलवे स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान जहां-जहां कमियां मिलीं, वहां तत्काल सुधार करने के लिए मातहतों को निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व जवानों को सतर्कता बरतने और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की हिदायत दी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों के साथ पूरी तत्परता और जिम्मेदारी से ड्यूटी निभानी होगी, ताकि रेल यात्रियों को सुरक्षित और सहज माहौल मिल सके। इस दौरान जीआरपी एसपी प्रयागराज प्रशांत वर्मा व एसपी जौनपुर डाॅ. कौस्तुभ भी मौजूद रहे। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक बीके यादव, एडिशनल एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, जीआरपी सीओ वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह, सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान, जीआरपी जौनपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौंड, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दिवाकर आदि मौजूद रहे।