जलालपुर बाईपास पर नवनियुक्त भाजपा के मछलीशहर जिला प्रभारी दिनेश मौर्य का स्वागत करते कार्यकर्ता
- फोटो : credit
जौनपुर। भाजपा के मछलीशहर संगठनात्मक जिले के नवनियुक्त प्रभारी दिनेश मौर्य ने शनिवार को कहा कि कार्यकर्ता आपसी गिले-शिकवे छोड़कर जनता की सेवा में जुटें।
पुराने और नाराज कार्यकर्ताओं को मनाकर दोबारा संगठन से जोड़ने के साथ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाए। कार्यकर्ता प्रत्याशी का इंतजार करने के बजाय अभी से अपने-अपने बूथों पर सक्रिय हों। जलालपुर बाईपास पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आमोद सिंह रिंकू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।
इसके बाद जिला कार्यालय सिहीपुर में परिचयात्मक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। दिनेश मौर्य ने कहा कि वह पार्टी के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे और कार्यकर्ताओं के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। संवाद