फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियां बूथों पर डटीं

Sat, 05 Dec 2015 12:49 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण के पांच ब्लाकों में मतदान कराने के लिए शुक्रवार को  पोलिंग  पार्टियां अपने संबंधित बूथों पर पहुंच गई हैं।  दोपहर बाद पोलिंग   पार्टियों को वाहनों से बूथों के लिए रवाना किया गया था।
विज्ञापन


वह  अपने साथ मतदान सामग्री से भरा थैला व मतपेटी आदि सामान लेकर बूथों पर पहुच   गईं हंै।  इस दौरान 132   मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे।

जिनके विरुद्ध जिला निर्वाचन अधिकारी के   निर्देश पर एफआईआर दर्ज करा दिया गया है।  तीसरे चरण में पांच ब्लाक   रामपुर, रामनगर, बरसठी, मडिय़ाहूं व सिकरारा में शनिवार को मतदान होना  है।

 मतदान सकुशल संपन्न हो इसके मद्देनजर ब्लाक मुख्यालयों से शुक्रवार की   दोपहर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। सभी पोलिंग पार्टियां अपने   संबंधित बूथों पर पहुंच गई हैं। इस दौरान 132 अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के 
विज्ञापन


 स्थान पर रिजर्व में रखे गए मतदान कार्मिकों को भेजा गया। जिसमें 17   पीठासीन अधिकारी, 20 मतदान अधिकारी प्रथम, 72 मतदान अधिकारी द्वितीय और 23   मतदान अधिकारी तृतीय अनुपस्थित रहे। इस दौरान रामपुर ब्लाक में 36

मतदान   कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिसमें 07 पीठासीन अधिकारी, 06 मतदान अधिकारी   प्रथम, 15 मतदान अधिकारी द्वितीय व 08 मतदान अधिकारी तृतीय अनुपस्थित रहे।    रामनगर ब्लाक में 36 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे।

जिसमें 04 पीठासीन   अधिकारी, 08 मतदान अधिकारी प्रथम, 20 मतदान अधिकारी द्वितीय, 04 मतदान   अधिकारी तृतीय अनुपस्थित रहे।

  बरसठी ब्लाक में 21 मतदान कार्मिक अनुपस्थित   रहे। जिसमें 03 पीठासीन अधिकारी, 02 मतदान अधिकारी प्रथम, 11 मतदान   अधिकारी द्वितीय, 05 मतदान अधिकारी तृतीय अनुपस्थित रहे।

 सिकरारा ब्लाक   में 19 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिसमें 01 पीठासीन अधिकारी, 04 मतदान   अधिकारी प्रथम, 11 मतदान अधिकारी द्वितीय, 03 मतदान अधिकारी तृतीय   अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन


मडिय़ाहूं ब्लाक में 20 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे।    जिसमें 02 पीठासीन अधिकारी, 15 मतदान अधिकारी द्वितीय, 03 मतदान अधिकारी   तृतीय अनुपस्थित रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें