फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारसनाथ की जीत बड़ी, राजबहादुर कांटे की टक्कर में जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नए परिसीमन के बाद वर्ष 2012 से अस्तित्व में आया मल्हनी विधानसभा क्षेत्र पहले रारी के नाम से जाना जाता था। यहां अब तक हुए चुनावों में सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड सपा के पारसनाथ यादव के नाम पर है। वहीं सबसे कम अंतर से चुनाव जीतने वाले राजबहादुर हैं।
विज्ञापन

सिकरारा, बक्शा और करंजाकला ब्लाक के अधिसंख्य और सिरकोनी ब्लाक के कुछ हिस्सों को मिलाकर मल्हनी (पहले रारी) विधानसभा क्षेत्र का गठन हुआ है। वर्ष 2012 में मल्हनी सीट पर हुए पहले चुनाव में सपा के पारसनाथ यादव ने रिकार्ड 81602 वोट पाकर निर्दल उम्मीदवार डॉ. जागृति सिंह को 31502 वोटों के अंतर से हराया था। डॉ. जागृति को 50100 वोट मिले थे। वहीं सबसे कम अंतर से जीत वर्ष 1977 में जनता पार्टी के राजबहादुर को हासिल हुई थी। उन्होंने महज 1219 वोटों के अंतर से कांग्रेस के सूर्यनाथ को शिकस्त दी थी। राजबहादुर के 34730 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के सूर्यनाथ उपाध्याय को 33511 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें