शासन के निर्देश पर शनिवार को टीडी इंटर कालेज परिसर में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने 4118 मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित किया। जिला मुख्यालय के अलावा ब्लाक मुख्यालयों पर भी लैपटाप वितरण किया गया।
कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि मनुष्य के जीवन में शिक्षा और स्वास्थ्य अनिवार्य है। मनीषियों ने कहा कि शिक्षा वह सोपान है जिसके बिना इंसान विकास नहीं कर सकता। शिक्षा के महत्व को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र से चलकर आज प्रदेश में कैबिनेट मंत्री का पद प्राप्त हुआ है।
शिक्षा इंसान की सदगुणों की जननी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर छात्रों को लैपटाप दिया जा रहा है। प्रदेश में लगभग 16 लाख छाओं को लैपटाॅप दिया गया है। लैपटॉप पाने वालों में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएससी, संस्कृत बोर्ड एवं मदरसा के छात्र रहे।
सीडीओ शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, डीआईओएस भाष्कर मिश्र, सपा महासचिव श्याम बहादुर पाल ने मंत्री को बुके देकर स्वागत किया। जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र ने बताया कि वर्ष 2015 एवं 2016 के हाईस्कूल एवं इंटर के मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने का निर्णय शासन स्तर से लिया था।
कुल 4118 लैपटॉप जिला मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालयों पर वितरित किया गया। तहसील सदर में टीडी इंटर कालेज, केराकत में पब्लिक इंटर कालेज, सल्तनत बहादुर इंटर कालेज बदलापुर, बिहारी महिला महाविद्यालय मछलीशहर, बीएनबी इंटर कालेज मड़ियाहूं, सेन्थामस स्कूल शाहगंज में लैपटॉप का वितरण किया गया।
इस अवसर पर सीडीओ शीतला प्रसाद, डीआईओएस भाष्कर मिश्र, डबल एओ रमाशंकर निषाद, प्रधानाचार्य जंगबहादुर सिंह, विरेन्द्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, राकेश सिंह, मगरू राम मौर्य, जय प्रकाश सिंह, रमेश सिंह, धर्मेन्द्र यादव, जितेन्द्र सिंह, जयप्रकाश यादव, कुंवर विभूति विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. राकेश सिंह ने किया।