फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस ने किया रूट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिल के विभिन्न क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को पुलिस के साथ मिलकर अर्ध सैनिक बल के जवानों ने इलाकाई पुलिस के के साथ मिलकर रूट मार्च किया। इस दौरान भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया। साथ ही शरारती तत्वों के दबाव में नहीं आने और इसकी सूचना तत्काल देने को कहा, जिससे समय रहते ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। वहीं, जगह-जगह लोगों ने फूल की माली या सैल्यूट करते जवानों का स्वागत किया।
विज्ञापन

सुरेरी: पुलिस व अर्ध सैनिक बल के जवानों ने कसेरू बाजार से लेकर सुल्तानपुर, बासुपुर, करौदीकला, कठवतिया, कमरुद्दीनपुर आदि बाजार से होते हुए वाराणसी जनपद की सीमा मुरारपुर तक लगभग 10 किलोमीटर रूट मार्च किया। इस दौरान लोगों को आश्वस्त किया कि आप लोग भयमुक्त होकर अपने मत का प्रयोग करें। साथ ही क्षेत्रीय व बाजार वासियों से अपील किया कि अगर किसी को शरारती तत्वों की ओर से किसी तरीके का दबाव दिया जाये तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस के सीयूजी नंबर व 112 नंबर परा दें, जिससे समय रहते उक्त समस्या का निस्तारण किया जा सके। इस दौरान क्षेत्रके लोगों ओर बाजारवासियों ने रूट मार्च कर रहे अर्धसैनिक बल के जवान व पुलिस का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान थानाध्यक्ष राज नारायन चौरसिया, उप निरीक्षक रामप्रवेश यादव, अटल बिहारी मिश्रा,रामलाल सहित पुलिसकर्मी व एक कंपनी अर्ध सैनिक बल के जवान मौजूद रहे।
रामपुर: क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से अर्ध सैनिक बल के जवानों व पुलिस ने रामपुर ,जमालपुर ,गोपालापुर सहित अन्य बाजारों में रूट मार्च किया। इस दौरान गोपालापुर बाजार के स्वर्ण व्यवसाई व अन्य व्यापारियों ने पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों और पुलिस का माल्यार्पण कर स्वागत किया ।सुजानगंज:थानाध्यक्ष सुजानगंज विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स एवं पुलिस बल ने रूट मार्च किया। इस दौरान चैनपुर, बेलवार रोड, कुंदहा, पुरानी बाजार सुजानगंज सहित अन्य स्थानों पर रूट मार्च कर लोगों को भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील की। थानाध्यक्ष ने बताया कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान ही इस रूट मार्च का उद्देश्य है। सभी लोग निर्भीक होकर इस चुनाव में मतदान करें।
विज्ञापन

महराजगंज: थाना क्षेत्र के स्थानीय पड़ाव से पूरे बाजार में अर्ध सैनिक बल के जवान व पुलिस भारी संख्या रूट मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने ओर भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार, एबीएस चौकी प्रभारी हरीशचंद्र समेत भारी संख्या में पुलिस व पैरा मिलिट्री जवान मौजूद रहे।
मछलीशहर: क्षेत्रधिकारी अतर सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने नगर में भ्रमण किया। विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता का अनुपालन करते हुए निडर होकर मतदान करने का संदेश दिया है। रूट मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय,उपनिरीक्षक आर पी कुशवाहा ,कस्बा के चौकी प्रभारी सकलदीप सिंह के अलावा महिला कांस्टेबल भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें