फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया : सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक का मुहूर्त रहेगा सबसे श्रेष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय तृतीया 20 अप्रैल को है। इस बार इस तिथि पर 10 साल बाद विशिष्ट योग बन रहे हैं। नौ योग और शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। सूर्य मेष और चंद्रमा कर्क राशि में होने से इस तिथि का प्रभाव 100 गुना बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

इस दिन दान, पुण्य और तीर्थ दर्शन के भी अक्षय फल मिलेंगे। साथ कोई भी शुभ कार्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होगी। अक्षय तृतीया पर पूजन के पांच मुहूर्त बन रहे हैं। इसमें सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक का मुहूर्त समय सबसे श्रेष्ठ है। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व अध्यक्ष प्रख्यात ज्योतिषविद प्रो. नागेंद्र पांडेय व आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि अक्षय तृतीया स्वयंसिद्ध मुहूर्तों में एक है। इस बार अक्षय तृतीया सोमवार को पड़ रही है। इसके पहले नौ मई 2016 को अक्षय तृतीया सोमवार के दिन पड़ी थी। 10 साल पहले जो योग बने थे, वही योग इस बार भी बन रहे हैं। इस दिन सौभाग्य, आयुष्मान, घर, स्थिर, त्रिपुष्कर, राजयोग, मालव्य, शुभ, नव योग बन रहे हैं। रोहिणी नक्षत्र रहेगा। वहीं, चंद्रमा और सूर्य भी अपनी उच्च राशि में होंगे। अक्षय तृतीया तिथि 19 अप्रैल को दिन में 1:01 से 20 को दिन में 10:39 तक रहेगी, लेकिन उदय तिथि से 20 को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें