फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक हुआ पंचायत प्रत्याशियों का भाग्य

Sun, 06 Dec 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण जिले में छिटपुट घटनाओं के बीच 66.41 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रामनगर ब्लाक में सर्वाधिक 68.9 प्रतिशत और बरसठी में सबसे कम 65.75 प्रतिशत वोट पड़े।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान और सदस्य पद के कुल 10053 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटी में लॉक हो गया। मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में ब्लाकों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है।

रामनगर ब्लाक के गलहाई बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर प्रधान पद के दो प्रत्याशी और उनके समर्थक आपस में भिड़ गए। मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


वहीं, रामपुर ब्लाक में 66.32, मडिय़ाहूं में 66 और सिकरारा में 65.89 प्रतिशत मतदान हुआ। रामनगर ब्लाक के रानीपुर बूथ पर बोगस वोटिंग को रोकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।

पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। गद्दोपुर गांव के बूथ पर भी दो पक्षों में मारपीट हुई। मडिय़ाहूं कोतवाली पुलिस ने इलाके के अलग अलग बूथों पर गड़बड़ी करने के आरोप में कुल 30 लोगों को हिरासत में लिया। शाम पांच बजे सभी को छोड़ दिया गया। 

दूसरे चरण के चुनाव में हुए बवाल को देखते प्रशासन ने किसी भी घटना को रोकने के लिए तैयारी की थी। सुबह सात बजे पूरे शांति के साथ मतदान शुरू हुआ तो शाम पांच बजे तक शांति के साथ निबट भी गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी, एसपी राजूबाबू सिंह पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ सुबह सात बजे ही चुनाव वाले इलाकों का दौरा करने निकल पड़े थे।

 डीएम और एसपी का काफिला सिकरारा से लेकर मडिय़ाहूं, रामनगर, रामपुर और बरसठी ब्लाक के बूथों का चक्रमण करता रहा। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर विशेष चौकसी के इंतजाम किए गए थे।

 मडिय़ाहूं प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कटेसर गांव की दलित बस्ती के लोगों को मतदान से रोकने के लिए कुछ लोगों ने प्रयास किया। नहीं माने तो दलित बस्ती के लोगों की पिटाई कर दी गई।

 जिसमें राजकुमार (55), राय साहब (35), मुनरा देवी (75), मंजू देवी (30)  घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

बरसठी प्रतिनिधि के अनुसार घनापुर, खड़वा धावा, धर्मदासपुर पपरावन में वोट डालने को लेकर झड़प हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस की मोबाइल टीम ने दर्जन भर लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें