फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने पाकिस्तान का फूंका झंडा

Thu, 30 Jun 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
पाकिस्तानी उच्चायुक्त के बयान के विरोध में ओलंदगंज में पाकिस्तान का झंडा जलाते भाजयुमो कार्यकर्ता। - फोटो : jaunpur
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परविंद चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा फूंककर नारेबाजी की। शहर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए संजय सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। घटना की निंदा की। कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों का शरणदाता है। अपने नापाक इरादे से देश को नुकसान पहुंचा रहा है। जिसके कारण संजय सिंह को अपनी जान गवानी पड़ी।
विज्ञापन


 पाकिस्तान को अपनी कायरता से बाज आनी चाहिए। देश के जवान उसके नापाक मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने देंगे। जिलाउपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व चंद्रिका यादव ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकत से बाज नहंीं आ रहा है। आशीष जायसवाल, देवेंद्र सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अपने बिछाए जाल में फंसता जा रहा है। इसके बाद भी वह जेहादियों का पनाहगार बना हुआ है। इस मौके पर ओम प्रकाश, भूपेंद्र सिंह, चंद्रिका यादव, राजवीर सिंह, आशीष गुप्त, सूरज सिंह, पंकज मिश्र मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें