फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: करंट की चपेट में आकर पेंटर की मौत मकान मालिक पर दर्ज हुई प्राथमिकी

विज्ञापन
मृतक पेंटर आमिर उर्फ अजय की फाइल फोटो।- स्रोत स्वजन।
विज्ञापन
महराजगंज। मानापुर में मंगलवार को घर पेंटिंग का काम करने गए आमिर उर्फ अजय (26) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। अजय छह बहनों का इकलौता भाई था। थानाध्यक्ष मुरलीधर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मकान मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जांच की जा रही है। मानापुर निवासी शब्बीर के अनुसार, उनका बेटा आमिर उनके साथ कटरा निवासी सुरेश सिंह के घर पेंटिंग का काम करने गया था।
पेंट तैयार करने के बाद वह बाहरी दीवार की खिड़की के पास पहुंचा, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। बेटे को बचाने पहुंचे शब्बीर भी करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान आमिर नीचे गिर गया उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजन उसे निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मां आसमा बेटे का शव देखकर बेहोश हो गई। पत्नी खुशबू भी शव देखकर बेसूध हो गई। बड़ी मन्नतों के बाद हुआ था इकलौता बेटा: शब्बीर के छह बेटियों के बाद आमिर इकलौता बेटा था। पिता शब्बीर ने बताया कि बड़ी मन्नतों के बाद उनके घर बेटे का जन्म का हुआ था। वह परिवार का कमाऊ सदस्य था। माता-पिता को उम्मीद थी कि बुढ़ापे में वह सहारा बनेगा। बेटे की मौत ने उनकी उम्मीद तोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें