फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: केराकत में 4 दिन में 6 सेंटीमीटर घटा पानी गोमती खतरे के निशान से 75 सेमी नीचे

विज्ञापन
चंदवक घाट के रिहायशी इलाके से खिसकने लगा पानी । संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। गोमती नदी का पानी शहर के तटवर्ती क्षेत्रों में पहुंचने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शास्त्री पुल के आसपास के पांच घरों में पानी पहुंच गया है। हालांकि, अब नदी का जलस्तर कम हो रहा है। घरों में पानी पहुंचने के कारण परिवार के लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि केराकत क्षेत्र में गोमती का जलस्तर घट रहा है। बीते चार दिनों में छह सेंटीमीटर पानी घटा है। वर्तमान में जलस्तर में हर घंटे करीब एक सेंटीमीटर की कमी हो रही है। वर्तमान में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 75 सेंटीमीटर नीचे है। केराकत के सिहौली, गोबरा, सरोज बड़ेवर तथा चंदवक के बलुआ, बरमलपुर सहित आसपास के गांवों में पहुंचा पानी कम होने लगा है। हालांकि, निचले क्षेत्रों में अभी भी पानी भरा है। खेतों में जलभराव होने से धान की फसल सड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें