फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नए आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन से ओवरस्पीडिंग की होगी निगरानी

विज्ञापन
आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन। पुलिस विभाग
विज्ञापन
जौनपुर। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ओवरस्पीडिंग पर नियंत्रण लगाने के लिए जिले को आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया गया है। उत्तर प्रदेश सड़क सुरक्षा कोष और आधुनिकीकरण योजना के तहत खरीदे गए इस अत्याधुनिक वाहन को मंगलवार को पुलिस लाइन से एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि जिले में सात क्रिटिकल कॉरिडोर चिह्नित हैं, जिनके तहत 14 क्रिटिकल थाना क्षेत्र आते हैं। इनमें छह राष्ट्रीय राजमार्ग और एक राज्य मार्ग शामिल है। जिनकी लंबाई लगभग 359 किलोमीटर है। इंटरसेप्टर वाहन इन सभी मार्गों पर नियमित रूप से गश्त करेगा। वाहन में स्वचालित स्पीड रडार प्रणाली समेत आधुनिक यातायात उपकरण लगाए गए हैं। जिनकी मदद से ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों में कमी लाना तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है। यातायात पुलिस का कहना है कि आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन के संचालन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और प्रभावी प्रवर्तन के माध्यम से संभावित सड़क दुर्घटनाओं एवं जनहानि को कम करने में भी मदद मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें