फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नवीन परती में रखी गई आंबेडकर प्रतिमा, प्रशासन ने हटवाया

विज्ञापन
गौराबादशाहपुर के पौनी में नवीन परती की जमीन पर जबरन अम्बेडकर प्रतिमा रखने के बाद लोगों को समझात
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। पौनी हसनपुर गांव में ग्राम सभा की भूमि पर बिना अनुमति रखी गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को मंगलवार को प्रशासन ने हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान विरोध भी हुआ, लेकिन अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष गंगा सागर मिश्रा ने बताया कि पौनी हसनपुर गांव में बीती रात कुछ लोगों ने ग्राम सभा की भूमि पर आंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दिया। मंगलवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष गंगा सागर मिश्रा, राजस्व निरीक्षक मणिकेश श्रीवास्तव, लेखपाल अंकुर सिंह, गौरव मौर्य और अभिषेक श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान राजेंद्र कन्नौजिया की मौजूदगी में करीब चार घंटे तक बातचीत हुई। इसके बाद प्रशासन ने राजस्व विभाग की उपस्थिति में प्रतिमा हटवा दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि यदि प्रतिमा स्थापित करनी है तो नियमानुसार प्रस्ताव तैयार करके प्रशासन को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें