फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से वेतन न मिलने पर संविदा कर्मियों में आक्रोश.

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। विद्युत उपकेंद्र के संविदा कर्मियों को छह माह से वेतन न मिलने से उनमें नाराजगी है। संविदा कर्मचारियों ने कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। संविदा कर्मियों ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में उनके वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

संविदा कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष प्रवीण अस्थाना, मंडल सचिव संजय कुमार एवं जिलाध्यक्ष अभिनव कुमार गुप्ता ने बताया कि कुछ संविदा कर्मचारियों के वेतन का भुगतान हुआ है, जबकि ज्यादातर का दिसंबर से ही वेतन अटका हुआ है। कर्मचारियों ने अपने उच्चाधिकारी को कई बार सूचित किया तो हर बार एक दो दिन में भुगतान का आश्वासन दिया गया। अब संविदा कर्मियों की भूखों मरने की नौबत आ गई है। संविदा कर्मियों ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर वेतन का भुगतान नही किया गया तो संविदा कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर राहुल कुमार, अमर सिंह भारती, शिवानंद, राहुल मौर्या, वीरेंद्र कुमार यादव, अंकित सिंह, सभाजीत, अरुण कुमार, संजय मौर्य, राजेश कुमार, अभिनव, अंकित कुमार, प्रवीण कुमार, रुस्तम, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें