फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने से लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
आंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने से लोगों में आक्रोश
विज्ञापन

मूर्ति की मरम्मत कराने के बाद शांत हुए गांव के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बदलापुर। क्षेत्र के ऊदपुर घाटमपुर गांव में डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा अवांछनीय तत्वों ने तोड़ दी। इससे गांव में तनाव हो गया था। घटना शुक्रवार सुबह की है। सूचना मिलते ही बदलापुर व महराजगंज की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और नारेबाजी की। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने मूर्ति की मरम्मत कराने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

गांव में सराय त्रिलोकी रोड के किनारे बस्ती के पास लगी डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा भोर में तीन बजे के करीब बाइक सवार दो की संख्या में पहुंचे अराजकतत्व तोड़ रहे थे। गांव निवासी अमरनाथ गौतम की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। उनके चिल्लाने पर आरजक तत्व बाइक से फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने सूचना यूपी 112 को दी। सुबह होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। थोड़ी ही देर में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। जहां गांव के भीम आर्मी के नेता नीलेश , सतीश , विनोद कुमार ,सीताराम , दीपक कुमार, मेवालाल ,रामबरन ,अभय कुमार ,पंकज आदि ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। लोग नई प्रतिमा लगवाए जाने की मांग पर अड़े रहे। प्रभारी निरीक्षक ने राजगीर बुलाकर तोड़ी गयी डा. आंबेडकर की गर्दन को लगवाया। उसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें