फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 7 मीटर चौड़ी सड़क में से 4 मीटर में बाइकें खड़ीं, सिर्फ 3 मीटर में हो रहा आवागमन

विज्ञापन
ओलंदगंज में सड़क के बीचो-बीच डिवाइडर की तरह खड़ी बाइकें। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। कागज में ओलंदगंज से कोतवाली तक की सड़क सात मीटर चौड़ी है। मौके पर सिर्फ तीन मीटर में ही आवागमन हो रहा है। इस कारण सुबह 9 से रात 8 बजे तक जाम लगा रहता है। मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ओलंदगंज बाजार पहुंची तो वहां भीषण जाम लगा था। जाम का कारण जानने की कोशिश की तो पता चला कि बाजार में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से सड़क की दोनों पटरियों पर दुकानदारों और ग्राहकों की बाइकें खड़ी होती हैं। इस कारण सात मीटर चौड़ी सड़क में से चार मीटर पर बाइकों का कब्जा हो जाता है। आने-जाने के लिए सिर्फ तीन मीटर की जगह बचती है। करवाचौथ की खरीदारी के लिए इन दिनों बाजारों में भीड़ बढ़ी है।
विज्ञापन

ओलंदगंज में सबसे ज्यादा परेशानी
सबसे ज्यादा परेशानी ओलंदगंज बाजार में है। बाजार की सड़क भी चौड़ी है, लेकिन यहां सड़क के बीचो-बीच डिवाइडर की तरह वाहन खड़े रहते हैं। ऐसे में आने-जाने के लिए रास्ता संकरा हो जाता है। पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहनों को बची हुई संकरी जगह से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

जाम के ये हैं प्रमुख कारण
पार्किंग का अभाव
सड़कों पर कब्जा
त्योहारी सीजन की भीड़
बेतरतीब खड़े वाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें