फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वोट चोरी करने का आरोप लगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
नगर में पैदल मार्च निकालते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। वोट बचाओ, देश बचाओ जन आंदोलन के तहत कांग्रेसियों ने मंगलवार को शहर में पैदल मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के पास से निकला मार्च कोतवाली, नगरपालिका कार्यालय और सब्जी मंडी होते हुए शहीद भगत सिंह पार्क पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर भाजपा और चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध जताया। मार्च में शामिल कांग्रेस के वोट बचाओ, देश बचाओ जन आंदोलन के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक सीताराम लांबा ने भाजपा और केंद्र सरकार पर वोट चोरी के आरोप लगाए। भाजपा और संघ पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बने रहने के लिए करोड़ों मतदाताओं को मतदान से वंचित किया गया। उन्होंने चुनाव आयोग समेत संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोपों से देश में भय का माहौल बना है। आरोप लगाया कि करोड़ों लोगों के वोट काटकर सत्ता हासिल की गई। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता कथित देशविरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ाई के लिए तैयार है। मार्च को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक माबूद खान, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान, प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह और पंकज सोनकर ने भी संबोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें