फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 4076 वक्फ संपत्तियों में 2096 संपत्तियां सरकारी लेकिन रिकाॅर्ड से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला प्रशासन की ओर से वक्फ संपत्तियों के लिए कराए गए सर्वे की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक जिले के 4076 वक्फ संपत्तियों में 2096 वक्फ संपत्तियां सरकारी हैं। हालांकि इनका रिकार्ड सरकारी दस्तावेजों में दर्ज नहीं पाया गया है। इनके मामलों में अब वक्फ बोर्ड नहीं, बल्कि जिलाधिकारी निर्णय लेने के लिए अधिकृत होंगे। पूर्वांचल के 10 जिलों में वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने के मामले में जौनपुर पहले तो आजमगढ़ दूसरे नंबर पर आजमगढ़ है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जनपद में वक्फ संपत्तियों का सर्वे जनवरी में किया गया था। रिपोर्ट फरवरी में आई। पहले की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में शिया व सुन्नी वक्फ की कुल 4076 संपत्तियां हैं। इसमें सुन्नी वक्फ बोर्ड और शिया वक्फ बोर्ड की संपत्तियाें का लेखपालों से तहसीलदार सत्यापन कराया गया। इसके बाद फरवरी में जो रिपोर्ट आई, उसमें 2096 वक्फ की जमीन सरकारी निकली हैं। इसके तहत 448 हेक्टेयर भूमि को वक्फ बोर्ड दबाए बैठा है। सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है, सबसे ज्यादा शाहगंज व सदर तहसील में सरकारी जमीन पर वक्फ का कब्जा है। वहीं सबसे कम मड़ियाहूं, केराकत तहसील में है।
शिया व सुन्नी के अलग-अलग आकड़े :-
अब तक की कुल वक्फ संपत्तियों की बात की जाए तो 4076 हैं। इसमें से शिया की 708 व सुन्नी की 3368 वक्फ संपत्तियां हैं। इसी तरह सर्वे में पाया कि 2096 सरकारी संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड दबाए बैठा हैं। इसमें शिया की 213 व सुन्नी की 1883 सरकारी संपत्तियां हैं।
विज्ञापन

जिले में तहसील वार कुल वक्फ संपत्तियां :-
तहसील-कुल संपत्ति-सरकारी संपत्ति-सरकारी भूमि
सदर-1530-366-76.859 हेक्टेयर
शाहगंज-1387-883-255 हेक्टेयर
मछलीशहर-622-450-54.861 हेक्टेयर
केराकत-365-257-39.205 हेक्टेयर
मड़ियाहूं-172-140-21.265 हेक्टेयर
योग-4076-2096-448.085 हेक्टेयर
नोट-पहले शाहगंज तहसील में ही बदलापुर तहसील था इस वजह से बदलापुर के आंकड़े शाहगंज में अंकित है।
शासन के निर्देश पर जिले में तहसीलवार सर्वे कराया गया। रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। इसमें शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड की कुल 4076 संपत्तियों में से 2096 संपत्तियां सरकारी निकली। यह सरकारी भूमि 448 हेक्टेयर में है। आगे जैसा आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

अनीता कुमारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें