फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: समाधान कैंप में 151 शिकायतों में से 38 का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से शनिवार को नगर के आजमगढ़ रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र परिसर में एक मुश्त समाधान योजना के तहत समाधान कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप की निगरानी पूर्वांचल जांच अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता यादवेन्द्र यादव ने की, जबकि संचालन उपखंड अधिशासी अभियंता शाहगंज अमित कुमार धर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस विशेष समाधान शिविर में शाहगंज, खेतासराय, खुटहन और सुईथा सर्किल से कुल 151 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 38 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान बिजली विभाग ने बकाया बिलों के तहत 5 लाख 46 हजार की राजस्व वसूली भी की।कार्यक्रम के दौरान एसडीओ शाहगंज धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, एसडीओ खेतासराय सौरभ मिश्रा और एसडीओ सतीश सिंह भी उपस्थित रहे।पूर्वांचल अधिकारी यादवेन्द्र यादव ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान विभाग की प्राथमिकता है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें