फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सात इलाकों की 10 किमी सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे, सांसत में राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कें बदहाल हैं। बारिश में सड़कों के गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों का आवागमन दुश्वार हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कतें बीमार व गर्भवती महिलाओं को हो रही है। शहर के प्रमुख सात इलाकों की लगभग 10 किमी सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इनमें जोगियापुर से कचहरी रोड, पॉलिटेक्निक से ओलंदगंज रोड, बदलापुर पड़ाव स्थित अन्य सड़कों की पड़ताल की गई।
विज्ञापन


रामपुर : रामपुर से जंघई व मिया के चक से बरसठी बंधवा को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल है। महराजगंज : तेजी बाजार रोड से रसिकापुर डेढ़ किलो मीटर मार्ग गड्ढों में तब्दील है। गिट्टियां उखड़ गईं हैं। डेल्हूपुर गांव के निवासी पवन पाठक, राहुल कुमार, पप्पू यादव, ओम प्रकाश यादव, बबलू जायसवाल, केवटली निवासी अरविंद सोनी, साहब लाल आदि ने इस मार्ग को मरम्मत कराने की मांग की है।

सतहरिया : औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया सीडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाली सड़क बदहाल है। गंगेश सीमेंट फैक्ट्री से लेकर सतहरिया चौकी के पीछे तक की सड़क बहुत ज्यादा खराब है। इसी सर्विस रोड पर एसआईएल फैक्ट्री समेत अन्य फैक्ट्रियां हैं। इनके मार्गों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। उद्यमियों में सुनील यादव, गुलाब चंद्र पांडेय, आशीष यादव, हर्षित सिंह, अनिल चौबे ने सड़क मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन


सिंगरामऊ : राष्ट्रीय राजमार्ग 56 से निकलकर लालगंज होकर गौरामाफी, प्रतापगढ़ जाने वाली 6 किलोमीटर लंबी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। ये सड़क लालगंज होते हुए ढकवा, प्रतापगढ़ रोड में जाकर मिल जाती है। प्रतापगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए यह कम दूरी का रास्ता है।

घटवार कुसिया जलालपुर पर 50 से अधिक गड्ढे-रामनगर: मड़ियाहूँ वाराणसी मार्ग से जुड़ा घटवार कुसिया जलालपुर मार्ग बदहाल है। यह मार्ग परशुराम दौडी, नेवादा प्रथम आदि क्षेत्रों को जोड़ता है। इस मार्ग करीब 50 से अधिक गड्ढे हैं, जिनमें पानी भरा है। ऐसे में इस मार्ग से गुजरना जान जोखिम में लेकर चलना है। सिरकोनी : मनहन गांव जाने वाली सड़क बदहाल हो गई है। इस मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर है। गांव के लोगों ने कई बार इस सड़क की मरम्मत के लिए अधिकारियों से शिकायत की लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। बरईपार : स्थानीय बरईपार बाजार में पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं कराया गया है जिससे बारिश का पानी सड़कों पर भर जा रहा है। इससे आवागमन में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिन मार्गों पर गड्ढे हो गए उनकी पैच या मरम्मत कराई जा रही है। कई बदहाल सड़कों का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा गया है। बजट स्वीकृति होते ही सभी सड़कों की मरम्मत करा दी जाएगी।-राजेश राव, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-2 पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें