फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की जेल में बंद अन्य मछुआरों की जल्द होगी रिहाई : डॉ. अजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। भाजपा के मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने शनिवार की देर रात बसिरहां गांव में घुरहू बिंद के शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। जिलाध्यक्ष ने पाकिस्तान की जेल में बंद अन्य मछुआरों की रिहाई शीघ्र कराने के लिए हर संभव प्रयास व मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर ही भदोही के सांसद विनोद बिंद से फोन पर बात की। सांसद ने बताया कि 16 अप्रैल को भारत के विदेश मंत्री को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए बंद मछुआरों को अतिशीघ्र उनके गांव तक भिजवाने का आग्रह किया है। भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात की है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सांसद ने पीड़ित परिवार को अधिक से अधिक सरकारी सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया है। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, मनोज जायसवाल, रवि पटवा, अनुराग सिन्हा, राजेश गुप्ता, स्कंद पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें