फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठनों ने प्रशासन को सौंपा 1611 मेडिकल किट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण इलाके में बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप को देखते हुए विभिन्न संगठनों ने प्रशासन को मेडिकल किट उपलब्ध कराया है। अलग-अलग स्थानों पर यह बंडल प्रशासन के अफसरों को सौंपे गए।
विज्ञापन

जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष व प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु के निर्देश पर महामंत्री आरिफ हबीब के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएसओ अजय प्रताप सिंह को 100 कोरोना किट सौंपा। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शकील अहमद और महामंत्री दिवाकर सिंह के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने 1011 कोरोना मेडिकल किट वितरित करने के लिए एडीएम वित्त को उपलब्ध कराया। इस अवसर पर संरक्षक राजदेव यादव, कोषाध्यक्ष बंशीधर मौर्य, पीआरओ श्याम सिंह, संयुक्त मंत्री प्रशांत मौर्य, जेनेरिक कनवीनर धर्मेंद्र सेठ, संजीव सिंह आदि उपस्थित रहे। बरसठी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अटरिया गांव स्थित एलबीएस पैराडाइज स्कूल के प्रांगण में बुधवार को चैरिटेबल ट्रस्ट प्रकाश सेवा सदन हास्पिटल के डॉ. आलोक सिंह ने एसडीएम मंगलेश दुबे को 500 मेडिकल किट प्रदान किया। कोविड-19 के लक्षण पाए जाने वाले गरीबों में वितरण के लिए दवा किट दिया। डॉ आलोक सिंह का कहना है कि मेडिकल किट में सात प्रकार की दवाएं है। लक्षण दिखते ही मरीज इन दवाओं का सेवन शुरू कर दें तो वह कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित हो सकते हैं। एसडीएम ने इस प्रयास को सराहते हुए ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. ज्ञानप्रकाश सिंह का आभार जताया। इस मौके पर सीओ संत प्रसाद उपाध्याय, डॉ रजनीश, डॉ. अवनीश प्रकाश सिंह, डॉ प्रमोद सिंह, उमाकांत बरनवाल, अनुराग सिंह रौनक, अभिनव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें