फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग दान से मिलता है सबसे अधिक पुण्य

Mon, 04 May 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सद्भावना क्लब की ओर से रामेश्वर शिशु बिहार रासमंडल परिसर में आयोजित शिविर में 11 लोगों ने शरीर दान किया। डीएम भानुचंद्र गोश्वामी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सरदार खर्ग सिंह, श्रीमती दिलीप कौर, दीपक सिंह ने शरीर दान किया।
विज्ञापन


  रामकुमार गुप्ता, श्रीमती चमेला देवी, संतोष गुप्ता, संतोष भाटिया, योगेश भाटिया, प्रबन्धचन्द शाह, श्रीमती पीके सिंह और 107 वर्षीय महारानी देवी ने नेत्रदान किया। डीएम और असहाय सहायता समिति के अध्यक्ष कैलाशनाथ को अंग

वस्त्र देकर सम्मानित किया  गया। क्लब के अध्यक्ष विपिन मौर्य, संस्थापक अध्यक्ष डा. वी सहाय, डा. विमला सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्त्रस्म की शुरूआत की। आलोक वर्मा, योगेश भाटिया, राकेश शर्मा, अरूण कुमार त्रिपाठी ने
विज्ञापन


 स्वागत किया। महारानी देवी ने डीएम का माल्यार्पण कर स्वागत किया।   डा. वी सहाय ने क्लब की स्थापना और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। डा. अभिषेक चन्द्रा, डा. नीता चन्द्रा, डा. शेखर ने नेत्रदान करने के लिए लोगों को आगे आने

 का अनुरोध किया। डा. कमर अब्बास ने डीएम से े नेत्र बैंक की स्थापना तथा सरकारी चिकित्कों की एक टीम गठित करने का अनुरोध किया। ताकि देर रात्रि में भी नेत्र निकाल कर मेडिकल कालेज तक समय से पहुंचाया जा सके। डीेएम

 ने कहा कि सब लोग बड़े ही पुनीत कार्य के लिए यहां उपस्थित हुए हैं। ऑंख दान करने की प्रेरणा सबको मिलनी चाहिए। नेत्र दान करके दूसरे को रोशनी देने से आदमी को बहुत ही पुण्य मिलता है।  धार्मिक भावना और पुरानी
विज्ञापन


परम्पराओं को तोड़ते हुए इस प्रयास को आगे बढ़ाना चाहिए। संयोजक डा. विमला सिंह ने आभार जताया।
   इस अवसर पर ब्यापर मण्डल के अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दू, डा. एचसी पुरोहित, डा. अविनाश पाथर्डीकर, वीरेन्द्र

प्रधान, श्रीमती आशा सिंह, संतू राय, राजेन्द्र          खत्री, आशीष गुप्ता आदि       उपस्थित रहे। संचालन सुशील श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें