फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष मेडिकल कालेज को बना सकता है चुनावी मुद्दा

विज्ञापन
सिद्दीकपुर स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की फोटो। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
करंजाकला। सिद्दीकपुर स्थित निर्माणाधीन उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज के निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। विपक्षी दल भी इसे चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में जुटे हैं। विपक्षी दल इसे जिले की सबसे बड़ी विफलता ठहराने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि ओपीडी चालू करने का समय 31 अगस्त तय किया गया था और यह समय बीत जाने के बाद अब भी करीब 35 फीसदी काम अधूरा है। हालांकि अब ओपीडी के लिए समय बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दिया गया है। शायद यही वजह रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम की लिस्ट से इस परियोजना को निकाल दिया गया था। राजकीय मेडिकल कालेज सिद्दीकपुर की ओपीडी चालू करने की तिथि 15 अक्तूबर कर दी गई है, जबकि निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था को सितंबर 2022 तक का समय दे दिया गया है। फिलहाल परियोजना के तहत प्रस्तावित 65 फीसदी काम ही पूरे हो पाए हैं। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें वर्ष 2014-15 की महंगाई के ही हिसाब से बजट मिला था, जबकि 2017 में जीएसटी भी लागू कर दिया गया। ऐसे में काम कर पाना मुुश्किल हो गया है। बीते दिनों जिले के नोडल अधिकारी व चिकित्सा शिक्षा सचिव जीएस प्रियदर्शी निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज का निरीक्षण आए थे। उन्होंने घटिया निर्माण सामग्री को लेकर प्रोजेक्ट मैनेजर व जिम्मेदार लोगों से कड़ी नाराजगी जताई थी। उनके निरीक्षण के दौरान मशीनें बंद पड़ी मिली थीं। निर्माण कार्यों में मिलीं कमियों को अविलंब दूर करने की उन्होंने अधिकारियों को हिदायत भी दी थी। यही नहीं, खराब गुणवत्ता के कारण पिछले दिनों भवन का छज्जा भरभरा कर गिर गया था। उसके बाद से गुणवत्ता के मसले को विपक्षी दल मुद्दा बनाने की तैयारी में जुटे हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का कहना है कि समय-समय पर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपलिंग कराई जाती है। नोडल अधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान मिली खामियों के बाद भी ईंट और निर्माण सामग्री की सैंपलिंग कराई गई है। जिसे जांच के लिए भेजा गया है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें