फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूविवि की सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने के लिए तीन तक मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दिया है। अभ्यर्थी दो नवंबर तक विषय का चयन और सत्यापन कर सकेंगे। तीन नवंबर तक परीक्षा शुल्क जमा किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह की ओर से जारी निर्देश के अनुसार अब छात्र-छात्राएं दो नवंबर तक ऑनलाइन विषयों का चयन और सत्यापन कर सकेंगे। परीक्षा फॉर्म भरने एवं सत्यापन की प्रक्रिया भी दो नवंबर तक पूरी की जाएगी। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि तीन नवंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के निर्देश के अनुसार स्नातक प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर तथा परास्नातक सप्तम एवं नवम सेमेस्टर के संस्थागत विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे। इसके अलावा स्नातक प्रथम और परास्नातक सप्तम सेमेस्टर के कैरी विद्यार्थियों के फॉर्म भी समर्थ पोर्टल से भरे जाएंगे। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को पहले सावधानीपूर्वक विषयों और प्रश्नपत्रों का चयन करने की सलाह दी है।
विषय चयन में त्रुटि होने पर संबंधित महाविद्यालय जिम्मेदार होंगे। स्नातक पंचम सेमेस्टर के संस्थागत एवं कैरी विद्यार्थी, प्रथम सेमेस्टर के छूटे हुए विद्यार्थी और तृतीय सेमेस्टर के केवल कैरी विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म पूर्व की भांति विश्वविद्यालय के पोर्टल से भरे जाएंगे।
विज्ञापन

परास्नातक सप्तम सेमेस्टर के छूटे हुए कैरी तथा नवम सेमेस्टर के कैरी विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भी विश्वविद्यालय पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे। परीक्षा फॉर्म भरने से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। परीक्षा नियंत्रक ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों, विभागाध्यक्षों और संकायाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि निर्धारित समयसीमा में विषय चयन, परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया पूरी कराएं। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी सभी आवश्यक शैक्षणिक अर्हताएं पूरी करते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें