उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर सराफा एवं रेडीमेड कपड़ों पर उत्पाद कर के विरोध में सोमवार को व्यापारियों ने जुलूस निकाल कर दूकानों को बंद कराया और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इनके समर्थन में शहर और ग्रामीण इलाकों दूकानें बंद रहीं। इससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
नगर में जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष इंदू सिंह के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकाला गया। कलेक्ट्रेट पहुंच कर वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट उमाकांत त्रिपाठी को दिया गया। इस मौके पर शकील अहमद, घनश्याम साहू, आरिफ हबीब, सुनील सेठ, जय प्रकाश जायसवाल, अरविंद बैंकर, हसन जाहिद आदि रहे।
उधर जौनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रधान मंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन, रवि मिंगलानी, बनवारी लाल गुप्त, राजनाथ गुप्त, राधारमण जायसवाल, रामकुमार साहू, संतोष अग्रहरि आदि रहे। उधर बरईपार, निगोह, बरसठी, मुंगराबादशाहपुर, जलालपुर, रामपुर, रामनगर, सिरकोनी, जफराबाद, खेतासराय, गौराबादशाहपुर आदि इलाकों में भी बंदी का असर रहा।
केराकत: बाजार बंद कर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत गुप्ता के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया और काले कानून को वापस लेने की मांग की गई। इस मौके पर अशोक जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, बच्ची विश्वकर्मा, पंकज कसौधन, गुड्डू, अजय, भानू सेठ मौजूद रहे।
शाहगंज: सराफा एसोसिएशन और व्यापारमंडल के संयुक्त तत्वावधान में दूकानें बंद कर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सुनील बरनवाल, फारूक अहमद, राजकुमार अग्रहरि, जय कुमार, मंजीत मोदनवाल आदि रहे।
मड़ियाहूं: व्यापार मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बग्गा व सुभाष चंद्र साहू के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण करते हुए दूकानें बंद कराई ।
फिरोज अंसारी, डा. परमजीत, छोटेलाल जायसवाल, मदन सेठ, महेश साहू, विनोद सेठ मौजूद रहे। मछलीशहर: व्यापारी जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। जहां एसडीएम विजय बहादुर सिंह को पत्रक संौंपा। अधिवक्ता संघ भी व्यापारियों के समर्थन में कार्य से विरत रहा। व्यापारमंडल के तीनों गुटों ने मिलकर बंदी को सफल बनाया।
इस मौके पर शिव कुमार अग्रहरि, शिवशंकर सेठ, जितेंद्र निगम, शंकर सोनी, संतोष श्रीवास्तव, कृपाशंकर श्रीवास्तव, राजेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे। बदलापुर: तहसील व्यापार मंडल के आह्वन पर दूकानें बंद रहीं। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारी नेता दिलीप जैसल व धनंजय सेठ के नेतृत्व में व्यापारियों ने जुलूस निकाला । इस मौके पर योगेंद्र निगम, संतोष, रवि, मनोज कुमार, भूपेश मनीष रिंकू आदि मौजूद रहे।