फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: समाजवादी पार्टी ही पीडीए समाज को दिला सकती है सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। मडियाहूं विधानसभा के ग्रामसभा सीठूपुर में सोमवार को समाजवादी पार्टी की ओर से प्रजापति पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति शामिल हुए। मुख्य अतिथि रमेश प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रजापति समाज की उपेक्षा हो रही है, जबकि सपा सरकार में सभी वर्गों को बराबर का सम्मान मिला। योगिता सिंह पटेल ने कहा कि प्रजापति समाज हमारे समाज का वह हिस्सा है जिसने अपने हुनर और स्वाभिमान से समाज में अपना स्थान बनाया है। मिट्टी को आकार देने वाला यह समाज साल 2027 में पीडीए की सरकार बनाने का आकार देगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही पीडीए समाज को सम्मान दिला सकती है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, विधानसभा अध्यक्ष रामू मौर्य, पूर्व प्रमुख रामनगर कैलाशनाथ यादव, पूर्व विधायक मडियाहूं श्रद्धा यादव, प्रदेश सचिव जयहिंद यादव आदि कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें