फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छात्रों की समस्याओं के समाधान को पूविवि में शिकायत निवारण समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए छात्र शिकायत निवारण समिति का गठन किया गया है। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। विद्यार्थियों की शिकायतों के समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के लिए गठित समिति में डीएसडब्ल्यू प्रो. प्रमोद कुमार यादव को अध्यक्ष एवं समन्वयक बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रबंधन अध्ययन संकाय के प्रो. अविनाश डी पाथर्डीकर, विज्ञान संकाय के प्रो. राजेश शर्मा, इंजीनियरिंग संकाय के प्रो. रजनीश भास्कर और अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान विभाग की डॉ. अन्नू त्यागी सदस्य होंगी। एलएलएम छात्र सत्र 2026-27 के अभिनव कीर्ति पांडेय को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यार्थियों की शिकायतों पर कार्रवाई कर उनके निस्तारण की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाएगी। इससे विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संस्थागत मंच मिलेगा। विद्यार्थियों से प्रतिदिन कुलपति सीधे संवाद के लिए प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 9 से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया है। मंगलवार और शनिवार को यह व्यवस्था लागू नहीं होगी। इस दौरान छात्र-छात्राएं शैक्षणिक, प्रशासनिक, छात्रावास, परीक्षा, पुस्तकालय, खेलकूद, छात्र कल्याण सहित विश्वविद्यालय से जुड़े अन्य मामलों को कुलपति के समक्ष रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें