फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हादसे में एक छात्र की मौत, दो अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के कलवारी पोखरा के पास बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक से घर वापस लौट रहे एक छात्र की मौत हो गई, और दो अन्य घायल हो गए। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के यूनुसपुर गाँव निवासी रजनीश गौड़ (16) अपने साथ रिंकज यादव (17) निवासी मनेछा व विवेक यादव (16) निवासी शेखपुर मंसूर अली के साथ बाइक से क्षेत्र के रुधौली गांव गया था। बृहस्पतिवार रूधौली से वापस घर आते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डाक्टरों ने रजनीश गौड़ को रेफर कर दिया। परिजन रजनीश को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गईं। घायल रिंकज यादव का उपचार ज़िला अस्पताल में चल रहा है। विवेक यादव का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गईं। थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने बताया की परिजनों ने पीएम कराने से इनकार कर दिया। बिना सूचना दिए ही परिवार ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें