फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिले की दो तहसीलों में खोले जाएंगे वन स्टॉप सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले की दो तहसीलों में वन स्टॉप सेंटर खोले जाएंगे। इसके लिए केराकत और मछलीशहर पीएचसी पर जगह मिल गई है। वर्तमान में केवल जिला मुख्यालय पर करंजाकला ब्लॉक पर वन स्टॉप सेंटर चल रहा है। नए वन स्टॉप सेंटर खुलने से केराकत और मछलीशहर क्षेत्र की महिलाओं को अब जिला मुख्यालय तक लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। उन्हें अपने ही तहसील क्षेत्र में एक ही छत के नीचे सभी जरूरी सेवाएं उपलब्ध होंगी। वन स्टॉप सेंटर का मुख्य उद्देश्य हिंसा, उत्पीड़न, घरेलू कलह, यौन शोषण या किसी भी प्रकार की पीड़ा से गुजर रही महिलाओं को त्वरित और समग्र सहायता प्रदान करना है। इन केंद्रों पर महिलाओं को कानूनी परामर्श, चिकित्सकीय उपचार, पुलिस सहायता, मनोवैज्ञानिक काउंसिलिंग और अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाएं एक साथ दी जाएंगी। साथ ही असहाय और जरूरतमंद महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में भी मदद की जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। विशेष रूप से ग्रामीण और कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए यह केंद्र बेहद लाभकारी सिद्ध होंगे। इन जगहों पर वन स्टॉप सेंटरों के संचालन से महिला अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। पीड़ित महिलाओं को इधर-उधर भटकने के बजाय एक ही स्थान पर समाधान मिलेगा, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कम होगा। इसके अलावा, गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि महिलाएं बिना किसी भय के अपनी समस्या साझा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें