फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एनएचएआई ने बंद कराए कई अवैध कट, शरारती तत्वों ने फिर तोड़ा

विज्ञापन
जलालपुर मकरा हाईवे पर बंद किए गए अवैध कट को शरारती तत्वों के द्वारा तोड़ा गया। संवाद
विज्ञापन
जलालपुर। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत चिंताजनक होती जा रही है। इसके चलते सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद समस्या को संज्ञान में लेते हुए कार्यदायी संस्था गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड और पुलिस ने जलालपुर के असबरनपुर, मकरा, रेहटी समेत आधा दर्जन स्थानों की मरम्मत कराई। लेकिन, शरारती तत्वों ने शुक्रवार की रात पुन: तोड़कर अवैध कट बना दिए। जीपीएल के मेंटेनेंस मैनेजर मनीष सिंह ने बताया कि लहंगपुर बॉर्डर से लेकर हौज टोल प्लाजा तक करीब 13 किमी लंबे क्षेत्र में कुछ शरारती तत्वों ने ऐसे करीब एक दर्जन छोटे, बड़े कट बनाए हैं, जो गलत थे। शुक्रवार व शनिवार को कार्यदायी संस्था द्वारा बंद कराया गया लेकिन कुछ शरारती तत्वों द्वारा उस अवैध कट को रात में ही तोड़ दिया गया। जिन लोगों ने इसको तोड़ा है उसको पुन: पुलिस विभाग की तरफ से चिन्हित कर अवैध कट को तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत जलालपुर थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि हाईवे पर अवैध कट करने वाले शरारती तत्वों को चिह्नित किया गया है। कुछ और लोगों को अभी चिह्नित किया भी जा रहा है। ऐसे लोगों के ऊपर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी। कार्यदायी संस्था द्वारा कुछ अवैध कट को बंद किया गया है और कुछ पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें