फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक की मौत, चार घायल 

Sun, 13 Nov 2016 01:19 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
स्मॉग में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के  मछलीशहर और सिकरारा इलाके में शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि ट्रक चालक और खलासी समेत चार घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के सादीगंज मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश गौतम  (30) इसी कस्बे के निवासी अपने मित्र इसी कुणाल जायसवाल  (26) के साथ अपने साले की तिलक में शामिल होने के लिए इलाहाबाद गए थे। 

दोनों तिलक समारोह से वापस लौट रहे थे। बाइक से मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के मानाखाही गांव के समीप पहुंचे थे तभी सामने से आ रही मैजिक से टक्कर हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने ओमप्रकाश गौतम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जबकि कुणाल को भर्ती कराया गया है। बाइक ओमप्रकाश ही चला रहे थे। हादसे के बाद अनियंत्रित टाटा मैजिक पुलिया से टकरार गई जिससे चालक भी घायल हो गया। सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार जौनपुर इलाहाबाद मार्ग पर शनिवार को भोर में ट्रक अनियंत्रित होकर बरगुदर पुल के पास खाई में पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद स ट्रक चालक और खलासी को बाहर निकाला गया। स्थानीय चिकित्सक के पास दोनों का उपचार कराया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें