जौनपुर। जिले में बीएसएनएल के एक लाख उपभोक्ताओं को फोर-जी की सेवा का लाभ मिलेगा। इसके लिए दूर संचार विभाग की तरफ से जिले के वीटीएस में 125 स्थानों पर फोर जी सिस्टम लगाया जाएगा।जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर नेटवर्क की सेवा मिल सके।
पहले चरण में दिसंबर 2024 तक फोर-जी सिस्टम लगाया जाएगा। वहीं फरवरी में कुल 22 जगहों पर यह सिस्टम लगाकर चालू कर देना हैं। इसमें वीटीएस में एंटीना लगेगा व नीचे मशीनें लगाई जाएंगी।
इस काम को लगाने की जिम्मेदारी टीसीएस कंपनी को दी गई है। इससे लोगों की इंटरनेट सेवा बेहतर हो जाएगी तो कॉल ड्राप की भी समस्या खत्म हो जाएगी।
फरवरी में इन 22 वीटीएस की साइट पर लगेगा फोर जी सिस्टम :-
केराकत में केराकत टीई, त्रिलोचन, खेश जादा, सिकरारा, शाहगंज में शाहगंज द्वितीय, शाहगंज तृतीय, शाहगंज पंचम, अरसिया, सरायबीका, कचगांव, मछलीशहर में बेलवार प्लाट, सतहरिया, नंदेरा, कुंवरपुर, मुंगराबादशाहपुर टीई, काजी का पुरा जंघई रोड, आरएम मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर में आदमपुर, राजेपुर, मड़ियाहूं में देवकली बारी गांव, सुरेरी, बेलवार बाजार आदि जगहों पर लगाया जाएगा।
जिले में फोर-जी सेवा सिस्टम को दिसंबर 2024 तक 125 स्थानों पर लगाया जाएगा। फरवरी में 22 स्थानों पर चिन्हित करके वीटीएस पर एंटीना व नीचे मशीनें लगवाई जा रही हैं। इससे नेटवर्क व इंटरनेट की स्पीड बहुत अच्छी हो जाएगी। -राघवेंद्र कुमार, टीडीएम, बीएसएनएल।