शाहगंज। क्षेत्र के दो अलग -अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बनी है।
अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहे नटौली गांव निवासी उमेश (26) पुत्र राम बुझारत फैजाबाद रोड स्थित चिरैया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी ओर आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के कोंहडा गांव निवासी कुलदीप (26) अपनी पत्नी सरिता व डेढ वर्षीय पुत्री आयुषी को लेकर शाहगंज से घर लौट रहे थे। फैजाबाद रोड स्थित चिरैया मोड के समीप अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से मां व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद नागरिकों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।