फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत

Sun, 06 Dec 2015 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो थ्ााना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक सब्जी व्यवसायी की मौत हो गई और दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मछलीशहर कस्बे के पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी सब्जी व्यवसायी गोरे राईन (45) जौनपुर सब्जी मंडी से सब्जी लेकर लौट रहा था। सिकरारा के समीप उसकी टाटा मैजिक गाड़ी ट्रक से टकरा गई। जिससे टाटा मैजिक पलट गई।

गोरे राईन घायल हो गए। डाक्टर ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया। लोग उन्हें इलाहाबाद ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मैजिक चालक जीतेन्द्र पटेल भी गंभीर रूप से  घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


 उधर नगर के उमराना मोहल्ला निवासी  दवा व्यवसायी रतन चन्द्र गुप्ता का परिवार प्रतापगढ़ से एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहा था।

मछलीशहर के पास इलाहाबाद मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के पास कार दस फीट नीचे खाई में पलट गई। उसमें सवार रतन चन्द्र की पत्नी सुनीता गुप्ता (45), माया गुप्ता(40) पत्नी प्रेम चन्द्र गुप्ता और बसन्त लाल घायल हो गए।

मुंगराबादशाहपुर ः क्षेत्र के पकड़ी ग्राम में मार्शल की चपेट में आने से राकेश की आठ वर्षीय बेटी साक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई।

वह  घर के बगल सड़क के किनारे खेल रही थी। परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मार्शल चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें