फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, 16 घायल 

Sat, 17 Dec 2016 01:12 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
खुटहन में दुर्घटना ग्रस्त बोलरो को देखते लोग।
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए। शाहगंज के आजमगढ़ की सीमा से लगे बिलारमऊ के पास गुरुवार की देर रात रोडवेज की बस और ट्रक में टक्कर होने से बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय शाहगंज पहुंचाया गया जहां पांच की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नेवढ़ियां थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि खुटहन थाना क्षेत्र के कोकना गांव के पास बोलेरो पलटने से उसमें सवार देवर-भाभी घायल हो गए।

नेवढ़िया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बुद्धिपुर गांव निवासी एवं इंटर कालेज के शिक्षक संजय पटेल (35) अपने साले मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के खालेपुर (पाली) निवासी सतीश (14) संजय के साथ वाराणसी से घर लौट रहे थे। वह हथेरा गांव के पास पहुंचे थे तभी किसी वाहन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


संजय की मौत हो गई जबकि सतीश घायल हो गया।  शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार आजमगढ़ की सीमा से लगे बिलारमऊ के पास रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर हो गई। बस में सवार 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने डा. डी.के उपाध्याय (50), निवासी पीजीआई, लखनऊ, शांति गुप्ता (40) पत्नी काशीनाथ गुप्ता निवासी बारिदपुर थाना मोहम्मदाबाद गोहना मऊ, अजीत तिवारी (34) निवासी संकट मोचन रोड बलिया, रवि प्रकाश पांडेय (36) निवासी मऊ एवं विनोद कुमार (30) निवासी मऊ की हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

इनके अलावा राम प्रवेश (40) निवासी मऊ, नदीम (25), गोपाल जी (30), जावेद (20), फारून (28)एवं कन्हैया (30) का प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बस से गंतव्य को रवाना किया गया। दूसरी घटना सरपतहा क्षेत्र में हुई। सरपतहां थाना क्षेत्र के बगरवारा गांव निवासी चंद्रेश (36) अपने छोटे भाई रोहित कुमार (25) के साथ शाहगंज आ रहे थे।

सरायमोहिद्दिनपुर चौकी क्षेत्र के गौसपुर मोड़ के करीब पहुंचे थे कि ट्रक की चपेट में आने से दोनों भाई घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार सुल्तानपुर जिले के गोसाईंगंज निवासी संगम लाल सोनी अपनी भाभी शशिकला सोनी 55 वर्ष को लिवाकर बोलेरो से भागमलपुर गाँव स्थित रिस्तेदारी आ रहे थे। कोकना गांव के पास पहुंचे थे तभी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई और दोनों घायल हो गए। दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें