फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आम तोड़ने के विवाद में एक की हत्या, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज । थाना क्षेत्र के कमासिन नरवापर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह आम तोड़ने के विवाद में बल्लम और फावड़े से वारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर दो-दो लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन




कमासिन नरवापर गांवकके गिरिजाशंकर प्रजापति (38) का सुबह करीब आठ बजे अपने चाचा से आम तोड़ने को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि चाचा व घर के अन्य सदस्यों ने बल्लम और फावड़े से हमलाकर गिरिजाशंकर, रुद्र प्रताप प्रजापति (45) व रामजीत प्रजापति (47) को घायल कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष से राजनाथ (62) व कृष्णगोपाल (35) भी घायल हो गए। जिला अस्पताल में गिरिजाशंकर प्रजापति की मौत हो गई। उनके सीने में बाईं तरफ बल्लम से गहरी चोट आई थी। थाना प्रभारी बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्ष से दो-दो लोग घायल हैं। एक पक्ष से एक की मौत हुई है। दोनों पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें