फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बरात में जा रही कार पलटने से 4 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे बरात में जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे उसमें बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन


बारीगांव नेंवादा निवासी लालचंद पटेल के पुत्र की शादी थी। जिसकी बरात कठिरांव निवासी विजय सागर पटेल के यहां जा रही थी। उसी बरात की एक इर्टिगा गाड़ी रात 9 बजे के लगभग जब जयरामपुर के पास पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर दाहिने तरफ गड्ढे में जाकर पेड़ से टकरा गई। जिससे उसमें बैठे महेंद्र पटेल, सुमित पटेल, आशीष पटेल व ड्राइवर विकास पटेल बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों घायलों को बाहर निकाला ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर मौके पर भी पुलिस पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में लगी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें