फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की आमने सामने टक्कर में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव के समीप शनिवार को दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पिंडरा गांव के निवासी भोला निषाद अपनी बाइक पर रमाशंकर और पुष्पा को बैठाकर अपने घर पिंडरा के तरफ सेवई नाला बाजार से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह पिंडरा गांव के पास पहुंचे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही मनीष की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गया। टक्कर तेज होने के कारण बाइक सवार मनीष और उनके साथ बाइक पर बैठा उदयराज मौर्य व दूसरी बाइक पर सवार भोला निषाद, पुष्पा और रमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिंडरा निवासी उदयराज मौर्य (52) चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, भोला निषाद निवासी पिंडरा (38) मनीष निवासी रत्तीपुर थाना जफराबाद की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रमाशंकर (50) और पुष्पा (16) का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष जफराबाद राजाराम द्विवेदी ने बताया कि दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई है। इसमें एक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें